Skip to main content

प्रतिशतता ( Percentage) Chapter by Ramniwas Mathuriya : गत प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

प्रतिशतता ( Percentage) Chapter : गत प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न by Ramniwas Mathuriya

प्रतिशत का अर्थ होता है प्रत्येक 100 पर अर्थात प्रतिशत की चिन्ह के लिए संख्या के साथ 100 लगाते हैं। प्रश्नों की शीघ्र हल करने के लिए एक रामबाण विधि को ध्यान में रखना चाहिए अर्थात किसी भी चीज को निकालने के लिए उसे हमेशा ऊपर लिखते हैं।

जरूरी बात : अगर किसी प्रश्न में आपके द्वारा कोई गलती पाई जाती है तो हमे comment box में जरूर बताएं । 

1. 600-800 का कितना प्रतिशत है।
हल: 600*100/800 =75%

नोट : जब संख्याओं को प्रतिशत में बदलते हैं तो जिन के तुरंत बाद का लगा होता हो तो वह संख्या नीचे आती है यदि दोनों के साथ का लगा है तो पीछे वाले का वाली संख्या नीचे आती है। ध्यान रहे यह बात तभी याद रखनी है जब उनको प्रतिशत में बदलते हैं सभी जगह फिट नहीं करनी है।

2. यदि 25/2 का x% 150 है तो x का मान बताइए ?

3. वह संख्या क्या है जो 850 से 40% अधिक है ?

4. वह राशि कौन सी है जो ₹540 से 30% कम है ?

5. ऐसी संख्या बताओ जिससे 720 20% अधिक हो ?

6. राम के पास ₹8000 थे उसने कुल धन का 30% खर्च कर दिया तो बताओ उसके पास अब कितना धन शेष बचा ?

7. जब किसी संख्या का 40% 42 में जोड़ा जाता है तो वही संख्या प्राप्त होती है तो वह संख्या क्या है ?

8. किसी संख्या के 25% में से 25 घटाने पर 25 शेष बचते हैं तो वह संख्या क्या होगी ?

9. सीता ने किसी परीक्षा में 180 अंक प्राप्त किए और वह 30 अंक से फेल हो गई। यदि परीक्षा का उत्तीर्ण अंक 30% हो तो परीक्षा का कुल पूर्णांक बताइए ?

10. सीता ने किसी परीक्षा में 20% अंक प्राप्त किए और वह 72 अंक से फेल हो गई। यदि परीक्षा का उत्तीर्ण अंक 30% हो तो परीक्षा का कुल पूर्णांक क्या होगा ?

11. सरिता ने किसी परीक्षा में 25% अंक प्राप्त किए। परंतु वह 40 अंक से फेल हो गई। उसी परीक्षा में अंशुल ने 40% अंक प्राप्त किए जो उत्तीर्ण अंक से 35 अंक अधिक थे। तो बताओ परीक्षा का कुल पूर्णांक क्या था ?

12. किसी कक्षा में 30% छात्र संस्कृत में 25% छात्र अंग्रेजी में अनुत्तीर्ण हुए। यदि दोनों विषयों में 10% छात्र अनुत्तीर्ण हुए तो बताओ दोनों विषयों में कुल कितने प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं ?

13. किसी कक्षा में 60% छात्र विज्ञान में, 70के छात्र हिंदी में उत्तीर्ण हुए तथा 15% छात्र दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण रहे। यदि अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या 220 हो तो बताओ परीक्षा में बैठे छात्र कितने थे ?

14. किसी चुनाव में दो प्रत्याशी थे जिनमें एक प्रत्याशी को 65% मत प्राप्त हुए और वह 2100 मतों से विजई हो गया तो बताओ चुनाव में कुल कितने मत पड़े ?

15. एक चुनाव में कुल मतों के 20% अवैध घोषित किए गए। चुनाव में 2 प्रत्याशियों में से एक को वैध मतों के 70% प्राप्त हुए यदि हारने वाला व्यक्ति 2880 मतों से हार गया तो बताओ चुनाव में कुल कितने मत पड़े ?


16. किसी चुनाव में 2 प्रत्याशी खड़े थे। उसे चुनाव में 10% मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग नहीं किया तथा 60 मतों को अवैध घोषित कर दिया। जीतने वाले प्रत्याशी ने मतदाता सूची के कुल मतों का 47% मत प्राप्त किए तथा 308 मतों से जीत गया। तो बताओ चुनाव में कुल कितने मत पड़े ।

17. 6 लीटर नमक के घोल में 30% नमक है । यदि इसमें से 1 लिटर पानी वाष्पित कर दिया जाए तो अब शेष घोल में नमक का प्रतिशत मात्रा है ?

18. 400 ग्राम वाले नमक के घोल में 30% नमक है। इसमें कितना नमक और मिलाया जाए ताकि घोल में नमक की मात्रा 44% हो जाए ।

19. राम का वेतन मोहन के वेतन से 25% अधिक है। तो बताओ मोहन का वेतन राम के वेतन से कितना % कम है ?

20. चीनी के भाव में 40% की कमी हो जाने से कोई ग्रहणी अपनी खपत में कितने प्रतिशत की वृद्धि करें ताकि उसके खर्च पर कोई प्रभाव न पड़े ?

21. चीनी के भाव में 20% की वृद्धि हो जाने से कोई ग्रहणी अपनी खपत में कितने प्रतिशत की कमी करें ताकि उसके खर्च में केवल 8% की वृद्धि हो ?

22. किसी सिनेमा हॉल की टिकट दर में 20% की कमी कर दी जाती है तो दर्शकों की संख्या में 30% की वृद्धि हो जाती है तो अब सिनेमा हॉल की आय पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

23. किसी वृत्त की त्रिज्या में 20% की वृद्धि कर दी जाती है तो बताओ अब उसके क्षेत्रफल पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?


24. सीता का वेतन, गीता की वेतन का 40% है तो बताओ गीता का वेतन सीता के वेतन का कितना % है ?

25. चीनी के भाव में 20% की कमी हो जाने से ₹240 में 12kg चीनी अधिक खरीदी जा सकती है तो बताओ चीनी का पहले का मूल्य क्या था ? 

26. किसी मकान का वर्तमान मूल्य ₹30000 है। इस में प्रतिवर्ष 10% की वृद्धि हो जाती है तो बताओ 3 वर्ष बाद इस मकान का मूल्य क्या होगा ?
 

27. हरि का वेतन सोहन के वेतन से 10% कम तथा सोहन का वेतन मोहन के वेतन से 25% अधिक है। यदि मोहन का वेतन ₹2400 हो तो बताओ हरि का वेतन कितना है ?

28. अंकित अपनी आय का 20% खर्च करता है तथा शेष बचा लेता है। यदि अब उसकी आय में 30% की वृद्धि हो जाए तथा उसकी बचत में भी 20% वृद्धि कर दें तो अब उसके खर्च में कितने प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी ?

29. एक बाजार सर्वेक्षण में 20के लोगों ने उत्पाद A चुना, जबकि शेष 60% लोगों ने उत्पाद B चुना । बाकी व्यक्ति निश्चित नहीं थे । यदि जिन्होंने उत्पाद B चुना और जो अनिश्चित थे में अंतर 720 लोगों का है। तो सर्वेक्षण में कुल कितने लोग थे ?

Comments

Popular posts from this blog

चक्रवृद्धि ब्याज ( Compound Interest )

जब कोई राशि किसी निश्चित समय के लिए उधार दी जाती है तो प्राप्त ब्याज को मूलधन में जोड़कर बने मिश्रधन को अगली अवधि के लिए मूलधन मानकर पुनः वही प्रक्रिया दोहराते हैं तो इस प्रकार प्राप्त ब्याज को चक्रवृद्धि ब्याज कहते है । अर्थात् प्राप्त ब्याज को उस राशि में जोड़ कर पुनः ब्याज पर ब्याज ही चक्रवृद्धि ब्याज होता है । चक्रवृद्धि ब्याज का सूत्र: राशि कई प्रकार की शर्तों पर उधार देते हैं:- (i) वार्षिक दर (ii) अर्धवार्षिक दर (iii) त्रैमासिक दर 1. वार्षिक दर: वार्षिक दर का अर्थ होता है कि उस राशि का 1 वर्ष में हिसाब करके प्राप्त ब्याज को मूलधन में जोड़ते हैं। 2. अर्द वार्षिक दर: इसका अर्थ है कि वर्ष में दो बार हिसाब करके प्राप्त ब्याज को मूलधन में जोड़ते हैं। * जब ब्याज की शर्त अर्धवार्षिक हो तो दर को आधा तथा समय को दोगुना कर देते हैं। 3. त्रैमासिक दर: इसका अर्थ है कि राशि का 1 वर्ष में चार बार (तीन-तीन माह) के बाद हिसाब करके प्राप्त ब्याज को मूलधन में जोड़ते हैं। * जब ब्याज की शर्त मासिक हो तो दर को चौथाई वह समय को चौगुना कर देते हैं। * किसी भी राशि पर 1 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज औ...

अनुपात-समानुपात (Ratio-Proportion)

अनुपात: दो समान राशियों के मध्य निश्चित संबंध अर्थात एक राशि दूसरी राशि से कितना गुना या कौन सा भाग है को अनुपात कहते हैं । जैसे राम और श्याम का वजन क्रमशः 40 किग्रा वह 30 किग्रा हे तो इनके वजन के मध्य 40:30 अर्थात 4:3 का अनुपात है। सरल रूप या सरल अनुपात: प्रश्नों को हल करने के लिए पहले दिए गए अनुपात को सरल अनुपात में लिखते हैं फिर हल करते हैं। यहां सरल अनुपात का मतलब है कि अनुपात के पूर्व पद तथा पर पद परस्पर अभाज्य होनी चाहिए । जैसे: 45:10 का सरल अनुपात 9:2 है। भिन्न रूप या भिन्न अनुपात : जब किसी अनुपात में पूर्व पद को अंश और पर पद को हर में लिखते हैं तो उसे उसे अनुपात का भिन्न रूप कहते हैं । जैसे: 7:5 का भिन्न रूप 7/5 है। समानुपात: जब दो समान अनुपातों के मध्य कोई निश्चित संबंध होता है तो उसे समानुपात करते हैं। एक समानुपात में 4 पद होते हैं। जैसे:  a:b::c:d यहां प्रथम और चतुर्थ पद को बाय पद और द्वितीय और तृतीय पद को मध्य पद करते हैं। सूत्र; बाह्य पदों का गुणनफल = मध्य पदों का गुणनफल                     ad X bc यहां a प्रथम अनुपात...